Watch Kurukshetra:The Great War Of Mahabharata | Netflix | Reviews

 ओके। तो कुरुक्षेत्र नाम से एक एनिमेटेड सीरीज आई है Netflix पर। टोटल नौ एपिसोड है। और अगर लास्ट क्रेडिट हटा दिए तो एपिसोड की लेंथ ऑलमोस्ट 25 से 30 मिनट के आसपास की ही है। यानी कि ज्यादा बड़ी सीरीज तो यह बिल्कुल भी नहीं है। लेकिन ये सीरीज कंप्लीट भी नहीं है। वैसे महाभारत जैसे महाकाव्य को सिर्फ 18 एपिसोड में वैसे भी पूर्ण रूप से दिखाया नहीं जा सकता। तो इस नौ एपिसोड में क्या-क्या आपको देखने को मिलेगा और क्या यह एनिमेटेड सीरीज उतना अच्छा क्वालिटी कंटेंट आपको दे पाती है कि नहीं? आओ जरा बात कर लेते हैं।  देखो मेकर्स को यह आईडिया ऑलरेडी है कि इंडिया में ऑलमोस्ट 90% जनता को महाभारत की महागाथा पहले से ही पता होंगी। इसीलिए इस सीरीज में कहीं पर भी ज्यादा डिटेल में जाने की कोशिश नहीं की गई है। सीरीज भले ही महाभारत के टॉपिक पर हो लेकिन नाम है कुरुक्षेत्र जहां महाभारत की लड़ाई हुई थी कौरवों और पांडवों के बीच तो उसी कुरुक्षेत्र के युद्ध को ही सेंटर में रख के आपको सभी योद्धाओं के पर्सपेक्टिव से कहानी को दिखाया गया है। लिटरली हर एपिसोड का टाइटल अलग-अलग कैरेक्टर के नाम पर है। अब यहां सबसे पहले मैं बात करूंगा एनिमेशन की। देखो महावतार नरसिम्हा के बाद एनिमेशन की डिमांड ऑलरेडी बढ़ चुकी है।



Watch Kurukshetra:The Great War Of Mahabharata | Netflix | Reviews


 महावतार में एनिमेशन की क्वालिटी 19-20 होने के बावजूद एंड एनिमेशन में फ्लॉस होने के बावजूद उसके प्रेजेंटेशन के दम पर वो लोगों के दिलों को छू गई थी। सेम यहां भी  है बल्कि मैं तो कहूंगा कि इस सीरीज में एनिमेशन महावतर नरसिम्हा से बढ़िया एंड स्मूथ है। बस सारे कैरेक्टर्स पता नहीं क्यों एक जैसे ही दिख रहे थे और थोड़ा और फेशियल एक्सप्रेशन पर काम करना चाहिए था शायद इनको। वह तो भला हो डायलॉग्स लिखने वालों का कि हर कैरेक्टर को उनके नाम से बुलाया जा रहा है। तब पता चल रहा है कि हां यह अर्जुन है, यह कर्ण है, यह द्रोणाचार्य है वगैरह-वगैरह। लेकिन इस चीज की कमी पूरी करती है अगेन इसका प्रेजेंटेशन। भाई कहीं पर भी टाइम पास ना करते हुए स्टोरी लाइन काफी अच्छे से फास्ट पेस्ट आगे बढ़ती रहती है। इसमें जितने भी वीएफएक्स शॉट्स हैं वो काफी अच्छे हैं। एक जगह जहां श्री कृष्ण अपना विराट रूप दिखा रहे हैं अर्जुन को वो सीन काफी अच्छा बनाया गया है। एंड शायद ये सीन भी अगर बड़े पर्दे पर थिएटर में दिखाया जाता तो इस सीन के लिए भी जरूर लोग हाथ जोड़कर खड़े हो जाते। बाकी एक बात तो है कि अगर आपको महाभारत की स्टोरी के बारे में जरा सा भी पता नहीं है, तिनका भर भी पता नहीं है ना तो यह आपके लिए तो बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि यह बेसिक स्टोरी लाइन नहीं है। ऐसा पकड़ के चलो कि अगर ओल्ड वो नेशनल वाले महाभारत के 1000 एपिसोड थे तो यह Netflix वाली शुरू ही 500वें एपिसोड से हो रही है। तो कैरेक्टर्स का एंड उस सिचुएशन का नॉलेज होना बहुत जरूरी है भाई। हां, बीच-बीच में वॉर सीन के बीच में ही कई बार यह लोग बैक स्टोरी दिखाने लगते हैं जिससे कुछ चीजें क्लियर भी हो जाती है। लेकिन अगेन वह डिटेल में नहीं है। और देखो वैसे भी यू कांट एक्सपेक्ट महाभारत इन नौ और 18 एपिसोड। पर अगर आपको इसकी हिस्ट्री पता है तो यह आपको निराश नहीं करेगी। पूरे फैमिली के साथ देखो कोई टेंशन नहीं। हां, शब्दों का भी ध्यान अच्छे से रखा गया है। किसी तरह का कोई मजाक नहीं बनाया गया जिसके लिए इनको एप्रिसिएशन जरूर मिलनी चाहिए। एंड हिंदी डबिंग एंड वॉइस ओवर इस पूरे सीरीज की जान है। एनिमेशन कंटेंट में हिंदी डबिंग जितनी अच्छी हो उतना अच्छे से आपको वो कनेक्ट जरूर करती है। एंड यह सीरीज डबिंग के मामले में 10 आउट ऑफ 10 है। लेकिन बाकी ओवरऑल देखते हुए एंड कुछ फ्लॉस को ध्यान में रखते हुए मेरे तरफ से इस सीरीज को थ्री आउट ऑफ फाइव स्टार्स। मिलते हैं अगले ब्लॉग में। बाय।

Comments

Popular posts from this blog

Param Sundari Movie (2025)

The Conjuring: Last Rites Movie (2025)

Baaghi 4 (2025)